चोरी की बाइक के साथ गिरफ़्तार चोर
- फोटो : AMAR UJALA
चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
तरयासुजान थाने की पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने शनिवार को चोरी की दो बाइक के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। हरिहरपुर पुलिया के निकट गिरफ्तार इस चोर के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तरयासुजान थाने की पुलिस शनिवार को हरिहरपुर पुलिया के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक के साथ एक व्यक्ति आता हुआ दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाइक चोरी की निकली। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक बरामद हुई। उसका नाम शिवम जायसवालभी, जो पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर का निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।