फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन जब्त, गोवंश मुक्त कराया

Wed, 06 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा में मैजिक को लोगों ने रोेक लिया। उस पर एक गोवंश लदा था। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोवंश और वाहन को लेकर थाने लेकर चली गई। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। गांववालों की मानें तो मठिया शाखा नहर के रास्ते पुलिस की मिलीभगत से पिकअप और मैजिक से गोवंश की तस्करी होती है। संवाद
विज्ञापन


मां-बेटी को पट्टीदारों ने पीटा-
पडरौना। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट हो गई। पट्टीदारों ने अकली देवी और इसकी बेटी सरोज को कमरे में बंद कर पीटा। उसके परिवार के पुरुष घर नहीं रहते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें