फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर किनारे पलटा वाहन, कोई हताहत नहीं

Sat, 01 Nov 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के नहर पर शुक्रवार की दोपहर मुर्गी ढोने वाला एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक एकवनही गांव में मुर्गी की सप्लाई देकर वापस लौट रहा था कि अचानक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना के बाद सड़क पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा किया, जिसके बाद करीब आधे घंटे में आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें