फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शरद पूर्णिमा पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Fri, 18 Oct 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत में जायसवाल धर्मशाला परिसर में आरएसएस की ओर से बुधवार की रात शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। स्वयंसेवकों ने देर रात तक खेलकूद, अंताक्षरी, बौद्धिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद स्वयं सेवकों में खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक अजय मणि त्रिपाठी ने शरद पूर्णिमा उत्सव के बारे में बताया। नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, निर्मल अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता आदि ने संघ के विशेष कार्यक्रम और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सभासद पप्पू जायसवाल, सहदेव बरनवाल, केदार प्रजापति, धर्मनाथ वर्मा, संजय जायसवाल, रामजी कसेरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें