फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तोड़फोड़, कार्रवाई की मांग

Sun, 28 Jun 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोगलपुरा में अराजक तत्वों ने खेलकूद के सामान सहित कमरों में तोड़फोड़ की। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्रतिदिन असामाजिक तत्व चहारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हो जाते हैं और वहां पर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। प्रधानाध्यापक ने प्रबंध समिति इस बारे में अवगत कराया था। आरोप है कि मुहर्रम की रात अराजक तत्वों ने विद्यालय परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। कमरों के दरवाजे व खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दी। पानी की टंकी, टाइल्स व बाथरूम की टोंटियां तोड़ दीं। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रधानाध्यापक की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें