फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेंजर व दो कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शराब पीने व पुलिस से बदसूलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार रेंजर उमेश प्रसाद व वन कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
शराब पीने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तैनात हैं रेंजर व वन कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के पनियहवा से शराब पीकर बिहार सीमा में पहुंचे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रेंजर और दो वन कर्मचारियों को बिहार की नौरंगिया पुलिस ने शराब पीने व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।

बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है, जबकि सोमवार की रात में खड्डा थाना से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर उमेश प्रसाद व वनपाल सुजीत पासवान पनियहवा में शराब पीकर लौट रहे थे। उसी दौरान मदनपुर देवी स्थान के पास नौरंगिया पुलिस की टीम वाहन व शराबियों की जांच कर रही थी। पुलिस ने रेंजर व वनपाल को नशे की हाल में रोका तो दोनों पुलिस टीम से उलझ गए। इनके सहयोग में एक और वन कर्मचारी पहुंच गया। वन कर्मचारियों ने बैरियर बंद कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त फोर्स लेकर नेबुआ नौरंगिया के एसओ राजेश कुमार झा पहुंचे और तीनों को थाने ले गए। इसके बाद मद्य निषेध कानून समेत पुलिस कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नौरगिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि यूपी के कुशीनगर के पनियहवा से शराब पीकर कार से रेंजर व वनपाल आ रहे थे। रोकने पर पुलिस टीम से उलझ गए। रेंजर उमेश प्रसाद सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें