फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैष्णोे देवी और अमरनाथ यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से मिलेगी सहूलियत

Mon, 05 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे मार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने 10 अगस्त से दो सितंबर के बीच चार फेराें के लिए 05193/05194 छपरा से शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। इसकी समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को छपरा से और हर सोमवार को शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से चलेगी। लोगों का कहना है कि इससे वैष्णोे देवी और अमरनाथ यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

10 अगस्त को यह ट्रेन छपरा से 14:00 बजे चलेगी और 15:00 बजे मशरख, 16:35 बजे थावे, 17:35 बजे तमकुहीरोड, 18:08 बजे पडरौना, 19:30 बजे कप्तानगंज, 20:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23:15 बजे गोंडा, 03:00 बजे सीतापुर, 08:55 बजे मुरादाबाद, 11:35 बजे रुढ़की और 12:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 14:15 बजे अंबाला कैंट, 17:00 बजे जालंधर कैंट, 18:15 बजे पठानकोट कैंट, 20:40 बजे जम्मूतवी होते हुए रविवार की रात में 22:10 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 12 अगस्त सोमवार को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से 00:05 बजे से चलकर 01:05 बजे जम्मूतवी, 02:55 बजे पठानकोट कैंट, 04:45 बजे जालंधर कैंट, 08:20 बजे अंबाला कैंट, 10:45 बजे सहारनपुर, 11:38 बजे रुढ़की, 14.20 बजे मुरादाबाद, 19:00 बजे सीतापुर, 22:10 बजे गोंडा, 01:10 बजे गोरखपुर, 02:15 कप्तानगंज, 02:55 बजे पडरौना, 03:30 बजे तमकुहीरोड, 04:15 बजे थावे, 06:13 बजे मशरख होते हुए 08:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन को कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग से चलाने की मंजूरी पर क्षेत्र के नीरज वर्मा, सिद्धार्थ सोनी, जीतू जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, अशोक सिंह, रवि विश्वकर्मा, नीरज जायसवाल आदि ने खुशी जताई है। इनका कहना है कि इससे न केवल कश्मीर की यात्रा आसान होगी, बल्कि माता वैष्णो देवी और अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें