पडरौना। मंगलवार को जिले के 20 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। यहां 3580 लोगों के सापेक्ष 506 लोगों ने कोरोनानोधी टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। 2580 लोगों को पहली और 1000 को दूसरी डोज दी जानी थी। वहां शाम तक 493 लोगों ने पहला एवं 13 ने दूसरा टीका लगवाया।