फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आत्मनिर्भर भारत का समर्थन है खादी का प्रयोग

Wed, 23 Oct 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की तरफ से मंगलवार को खादी जागरूकता यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों को खादी वस्त्रों का प्रयोग कर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता यात्रा को रवाना करते हुए विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम चला रही है। इसमें खादी ग्रामोद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इससे छोटे कामगारों को काम मिलने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। इसके बाद कस्बा के बघौचमोड़ स्थित खादी भावन से शुरु हुई जागरूकता यात्रा कस्बा के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर खादी का उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम को सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग मुकेश नारायन निगम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पंकज पांडेय, डाॅ. कन्हैया शर्मा, अनुराग पांडेय, राजन, केदार सिंह, ओंकार राय, सुबोध तिवारी, खूबलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें