फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

Tue, 24 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के हाईवे के पास संचालित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तीन दिन के नवजात की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदार हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। दलाल मामले को मैनेज में देर रात तक लगे रहे। तमकुहीराज नगर पंचायत के हरिहरपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को शनिवार को बेटे का जन्म हुआ। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तमकुहीराज कस्बे के हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल लाए। वहां इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बावजूद वहां के डॉक्टर इलाज करते रहे। परिजनों ने बताया कि सोमवार नवजात की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बताकर पडरौना में संचालित अपने ही शाखा में रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पुलिस वापस चली आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें