फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधार कार्ड फर्जी होने की शिकायत पर हंगामा

Sat, 12 Oct 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति के एक डेलीगेट ने निर्वाचन अधिकारी से सौरहा बुजुर्ग के डायरेक्टर पद के उम्मीदवार का आधार कार्ड फर्जी होने की शिकायत की थी। इस मामले की जानकारी बाकी उम्मीदवारों की मौजूदगी में समिति पर जांच के लिए पहुंचे। इससे गहमागहमी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। तहसीलदार दिनेश कुमार ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

डायरेक्टर पद के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुआ। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर नामांकन पत्रों की जांच की और उस उम्मीदवार का पर्चा सही पाया। इस मामले की किसी ने गलत अफवाह फैला दी। इसके बाद डायरेक्टर पद के उम्मीदवार समिति पर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया।
एसओ आनंद कुमार गुप्त सिपाहियों के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। कप्तानगंज तहसीलदार दिनेश कुमार भी पहुंच गए। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 11 डायरेक्टर पद के लिए 15 पर्चे दाखिल किए गए थे और सभी पर्चे सही पाए गए।इसकी लिस्ट समिति के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें