फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी बोर्ड ने 20 तक बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Mon, 16 Sep 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ा दी है। अब 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर तक अभ्यर्थियों काे चालान जमा करना होगा। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करना होगा। शिक्षक नेताओं की मांग पर तिथि बढ़ाई गई है। इससे फार्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हुई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन लिए गए। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए। इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए कुछ शिक्षक नेताओं ने बोर्ड के सचिव से परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का चालान जमा करने और पांच सितंबर तक विद्यार्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने का मौका दिया गया था।
शिक्षक नेताओं ने फिर से तारीख बढ़ाने की मांग की। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 20 सितंबर तक फीस का चालान जमा होगा। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। 26 से 30 सितंबर तक उसकी जांच की जाएगी। गलतियाें को पांच अक्तूबर तक संशोधित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करानी होगी। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें