तमकुहीराज। क्षेत्र के पगरा पड़री गांव में बिना मान्यता के संचालित एक विद्यालय को नायब तहसीलदार ने शनिवार को सील कर दिया। इसके पहले भी इस विद्यालय पर कार्रवाई थी, लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बाद विद्यालय का संचालन पुन: शुरू हो गया था। तकुमहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा की अगुवाई में बीते 30 जुलाई को पहुंचे तमकुहीराज बीईओ सुधीर कुमार ने पगरा पड़री गांव में संचालित सरस्वती पब्लिक स्कूल को बंद करा था, लेकिन इसके संचालक ने बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन पुन: शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही शनिवार को संचालित हो रहे निजी विद्यालय की जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा और बीईओ सुधीर कुमार की टीम ने सील कर दिया। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया सूचना के बाद अवैध रुप से बिना मान्यता के संचालित हो रहे। निजी विद्यालय को टीम भेज दोबारा सील कराया गया है। संवाद