कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के एक गांव निवासी व्यक्ति के आईजीआरएस के माध्यम से किए गए शिकायत की जांच करने पहुंची टीम ने बिना मान्यता के संचालित निजी विद्यालय को बंद कराया और इस विद्यालय में नामांकित बच्चों को परिषदीय विद्यालय में नामांकन के सलाह के साथ घर भेजा। सेवरही ब्लॉक के परसौनी बुजुर्ग निवासी नीरज गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया था कि परसौनी बाजार में एसपी चिल्ड्रेन एकेडमी के नाम से एक निजी विद्यालय बिना मान्यता व निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को बीईओ सेवरही अमितेश कुमार, संतोष राय आदि के नेतृत्व में टीम परसौनी बाजार स्थित निजी विद्यालय पहुंची और जांच के बाद विद्यालय को बंद करा पढ़ाई कर रहे बच्चों को वापस भेज दिया।