संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 मणिपुरमनगर में शुक्रवार को नहर के किनारे खेत में एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जो मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गए। ग्रामीणों से पहचान कराने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उन लोगों ने बताया कि युवक बाहरी गांव का है। फॉरेंसिककर्मियों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष व शव 36 घंटे पुराना है। इसके बाद कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मृतक की तस्वीर को कई व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है कि इसका शिनाख्त हो सके।