कसया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विधानसभावार पदयात्रा के क्रम में मंगलवार को कुशीनगर विधानसभा की एकता यात्रा निकाली जाएगी। जिसको सफल बनाने के लिए सोमवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के जनसंपर्क कार्यालय राम-जानकी मठ कसया में तैयारी बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पूर्व विधायक पवन केडिया, डॉ. सीमा गुप्ता, राधेश्याम गोंड, अमित पांडेय, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।