फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेकाबू वैन ट्रांसफाॅर्मर से टकराई, दो घायल

Sat, 01 Apr 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास एक दूध लदी वैन बिजली ट्रांसफाॅर्मर से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसकी चपेट आकर वैन चालक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुर्कहा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वैन चालक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। खड्डा नगर पंचायत कार्यालय के पास शुक्रवार की दोपहर पडरौना की तरफ जा रही एक दूध लदी वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गई। इससे वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में चालक ने हड़बड़ी में वैन को पीछे किया जिससे खड्डा कस्बा निवासी रामचंद्र (60) घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें