कसया। क्षेत्र के अहिरौली बाजार चौराहे पर शनिवार की दोपहर गेंहू लदा एक ट्रक मुख्य चौराहे पर ही अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। महराजगंज से गेंहू लोड करके चालक प्रमोद कुमार बिहार ले जा रहा था कि रामकोला-कसया मार्ग के अहिरौली चौराहे पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मेन सड़क पर ही पलट गया। लोगों के अनुसार चालक नशे की हालत में धुत था। गनीमत रहा कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकती था। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर चौराहे लोग काफी संख्या में जुट गए।