फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कटाई भरपुरवा में बेकाबू ट्रक पलटा

Mon, 02 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर शनिवार की देर रात गन्ना लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक चालक हिमालय ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में चालक को कोई चोट नहीं आई। मौजूद लोगों का कहना है कि यदि ट्रक पलटते समय कोई राहगीर या अन्य वाहन पास में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें