रायपुर के पास सड़क किनारे पलटा ट्राला।
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास में रविवार को सीमेंट की चादर और अन्य सामान लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रहा कि इसके चपेट में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लखनऊ से सीमेंट की चादरें लादकर महराजगंज होते हुए घुघली के रास्ते ट्राला खड्डा जा रहा था। अभी वह कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर बाजार के पास मोड़ पर पहुंचा ही था कि मड़ार विंदवलिया के लोनिया पट्टी निवासी दिवाकर वाहन से नियंत्रण खो बैके। इसके बाद ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्राले पर लदी सीमेंट की सैकड़ों चादरें टूट गईं। गनीमत रहा कि इसके चपेट में कोई नहीं आया। जेसीबी की सहायता से सड़क पर बिखरे सामान को हटा ट्राले को सीधा किया गया। चालक ने बताया कि मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया।