पडरौना/लक्ष्मीपुर। पडरौना कोतवाल के रामकोला रोड भटवलिया के समीप बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सवारी लेकर जा रही टेंपो डिवाइडर से टकरा गई। इसमें मिश्रौली विश्राम पट्टी की आसमा खातून (26),साइना खातून (50),जुबैदा (62), कोइलहा सोहरौना की बालकेसी (50) घायल हो गई। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में कराया गया।