कसया/ मल्लूडीह। नेशनल हाईवे पर बुधवार को कुशीनगर ओवरब्रिज पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार दंपती और मासूम एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को कसया सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर और दंपती और बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव परसौनी बुजुर्ग निवासी आदित्य कुमार (35) पत्नी नीतू प्रसाद (27) और एक साल की बच्ची आदिति के साथ गोरखपुर से तमकुहीराज कार से जा रहे थे। रास्ते में बलराम पांडेय (50) सलेमगढ़ तरयासुजान निवासी उनकी कार में सवार हो गए। कार अभी कुशीनगर ओवरब्रिज पहुंची कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगो ने सीएचसी कसया भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बलराम पांडेय को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज और दंपती और बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद