कसया। एनएच-28 पर बरवा जंगल के समीप शनिवार को बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी कसया भेजा। मैनपुर कैजवलिया निवासी शमशाद अंसारी (25) बाइक पर सामान लादकर कसया की ओर जा रहे थे। बरवा जंगल के समीप बाइक डिवाइडर से टकरा गई। शमशाद सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। संवाद