अहिरौली बाजार। खोठ्ठा से जोलहिनियां मार्ग पर चिलुआ बलुआ गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे बरात से अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक को हल्की-फुल्की चोटें आईं। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव तुर्कहा निवासी 32 वर्षीय पिन्टू प्रसाद पुत्र काशी प्रसाद व 30 वर्षीय संतोष प्रसाद पुत्र उमेश एक ही बाइक पर सवार होकर बरात गए थे। लौटते समय अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिलुआ बलुआ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चालक पिंटू प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे संतोष प्रसाद को हल्की चोटें आईं। घायल युवक ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक पिन्टू की पत्नी सुमन देवी मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिन्टू प्रसाद के दो लड़के और एक लड़की है।