फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्माण कार्य में मिली अनियतिता, कार्य रोकवाया

Sat, 10 Feb 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। नगर पंचायत मथौली के मुख्य चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ पथ प्रकाश और इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें घटिया निर्माण कराया जा रहा था। वार्ड के लोगों ने इसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसका संज्ञान लेकर पहुंचे चेयरमैन और जेई ने जांच की तो शिकायती सही मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने निर्माण कार्य रोकवा दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और पोस्ट को गंभीरता से लेते शुक्रवार को चेयरमैन नवरंग सिंह, जेई कृष्ण कुमार मद्धेशिया और लिपिक हरेराम शर्मा ने निर्माण कार्य की जांच की। जांच के दौरान करीब 28 लाख की लागत से चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रहे ईंट, बालू, सीमेंट समेत अन्य निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने निर्माण कार्य रोकवाते हुए मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री प्रयुक्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगीना गुप्ता प्रदुमन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें