कसया। नगर के वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर निवासी मिनहाज अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
यूपी स्टेट राइफल संगठन की ओर से नोएडा के प्रोमीथियस स्कूल में 23 जून से 26 जून तक शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें प्रदेश के 1186 शूटरों ने प्रतिभाग किया। इसमें उमर अंसारी ने 10 मीटर एनआर सब यूथ में गोल्ड मेडल जीता। अब वह अगस्त में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ में अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
उनके इस उपलब्धि पर सपा नेता राजेश प्रताप उर्फ बंटी राव, समसुल हक अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, सुहेल, मेराज कैफ, अकबर अंसारी आदि ने बधाई दी है।