फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उजारनाथ शिव मंदिर की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। विकास खंड तमकुहीराज के उजारनाथ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं अवस्थापना विकास के लिए शासन से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई है। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी गई थी। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के स्थानिक अभियंता (रेजीडेंट इंजीनीयर) गोरखपुर-बस्ती मंडल संदीप चौरसिया ने बताया कि कार्ययोजना के लिए सितंबर माह में धन अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। प्रस्तावित विकास कार्यों में बहुउद्देशीय कक्ष का निर्माण, चार सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में इंटरलाकिंग टाइल्स का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें