फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओमान मे फंसे दो युवकों की हुई वतन वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रवासी भारतीय मदद समूह के पहल का हुई उनकी वापसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। प्रवासी भारतीय मदद समूह की पहल पर सोमवार को ओमान में फंसे कस्बा के दो युवकों की वतन वापसी हुई। परिजनों ने मदद सतूह के लोगों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

जुलाई में मदद समूह को सूचना मिली कि ओमान में कस्बा के दो लोग फंसे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रवासी भारतीय मदद समूह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने ओमान में रह रहे संस्था के मुस्लिम आलम से संपर्क किया, तो वे पीड़ितों से मिले। वहां पीड़ित सड़क के किनारे एक पार्क में अपने सामान के साथ रह रहे थे। ओमान में मदद समूह के लोगों ने उन्हें एक कैम्प में लेकर गए, जहां खाने पीने की व्यवस्था की। इसके बाद भारतीय दूतावास मस्कट के अधिकारी से बात कर उनकी वापसी के प्रयास शुरू कर दिया गया। कस्बा के शाहिद और रामबली को ओमान से भारत वापस बुलाया गया। संस्था के संस्थापक अरविंद कुमार सागर ने कहा कि प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ की टीम अब तक 631 लोगों की सकुशल वतन वापसी कराई है। इन युवाओं के वतन वापसी पर समूह के आशीष तिवारी, जेडी अंसारी, तारकेश्वर यादव, रितेश कुशवाहा,जीएल अंसारी, नाजिर हुसैन आदि को परिजनाें ने धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें