रामकोला। कप्तानगंज मार्ग स्थित साहबगंज छोटी गंडक नदी पुल पर रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवक पुल से करीब 40 फीट नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों के सहयोग से उन्हें कप्तानगंज सीएससी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा चौहान टोला निवासी राहुल (30) एक युवक को बाइक पर बैठाकर कप्तानगंज से घर जा रहा था। साहबगंज छोटी गंडक नदी पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक समेत दोनों युवक करीब 40 फीट नीचे गंडक नदी के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।