फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Mon, 09 Sep 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही सीएचसी के पास तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग पर शनिवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। सेवरही पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया। वहां से भी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के बिनटोलिया (शिवशक्ति नगर) निवासी 24 वर्षीय नेबुलाल निषाद पुत्र ज्योतिलाल निषाद शनिवार की रात अपनी बाइक से रिश्तेदारी से पत्नी को बुलाने जा रहे थे। उसी समय तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय मुन्नालाल कुशवाहा पुत्र रामचंद्र कुशवाहा भी बाइक पर दो अन्य साथियों के साथ तमकुहीराज का अखाड़ा मेला देखकर तमकुहीरोड लौट रहे थे। सेवरही सीएचसी के पास तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग पर दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक चला रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि दो अन्य लोग भी बाइक से गिर पड़े, जिन्हें मामूली चोट आई। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने इसकी सूचना सेवरही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सेवरही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों घायलों के परिजन भी पहुंच गए। दोनों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया। वहां से भी दोनों को गोरखपुर भेज दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें