शहर के उदित नारायण इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास वर्ग के तीन युवक मंच के पास पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। शिक्षकों ने विरोध किया तो वे हंगामा करने लगे। सूचना पर आई पुलिस दो को पकड़ कर थाने ले गई।
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद कालेज के छात्र छात्राए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान इक़बाला, रफीक और शरीफ मंच पर पहुंच गए। वे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए शिक्षकों के हाथों से माइक छीन कर भड़काऊ बातें बोलते हुए वीडियो बनाने लगे।
शिक्षकों ने विरोध किया तो उनसे उलझते हुए हंगामा करने लगे। कुछ देर के लिए विद्यालय का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने घटना किया सूचना पर आई पुलिस इक़बाल और रफीक को थाने ले गई। जबकि एक युवक भाग गया। इस सम्बन्ध में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले कि जानकारी है। दो युवकों को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।