फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़े गए बिहार निवासी आरोपी
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध शराब की खेप के साथ कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार दो युवक बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस टीम ने उसे रोक कर जांच की। जांच के दौरान कार से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने कार सवार दोनाें युवक के साथ शराब को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार प्रांत के पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी जिले के कोटवा गांव निवासी चुटून कुमार पुत्र नवल पटेल और अभय कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवकों में से एक हाईवे पर ही ढाबा चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें