खड्डा-सोहरौना मार्ग पर स्थित काली मंदिर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
सोमवार दोपहर बाद सोहरौना गांव के निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर में कल्टीवेटर (हल) जोड़कर जा रहा था। उसी समय तकनीकी खराबी के चलते हल नीचे गिर गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बगल में मौजूद सोहरौना गांव के दो साल का चंदन कुशवाहा चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।