फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो में बैठकर चेन स्नेचिंग करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव निवासी नुरे साहिबा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए सोमवार को टेंपो से जा रही थी। पडरौना के कठकुईया मोड़ पर टेंपो में सवार दो महिलाओं ने उनके गले की चेन चुरा कर भागने लगीं। पीड़ित महिला के शोर करने पर टेंपो चालकों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और चोरी चेन वापस कराई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले में कसया थाना क्षेत्र के पकवा इनार की रहने वाली सबिता देवी और सीमा पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि सफर के दौरान चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें