अहिरौली बाजार। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एससी एसटी एक्ट के मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी भागीरथी और श्रीप्रकाश के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट व मारपीट सहित अन्य मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया।