फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Thu, 25 Jun 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रेमवलिया में हाईवे पर बुधवार शाम दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक कसया की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक फाजिलनगर की दिशा से आ रहा था। बताया जा रहा है कि फाजिलनगर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने हाईवे पर अचानक यू-टर्न ले लिया। इसी दौरान कसया की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे से हाईवे की उत्तरी लेन पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और एक एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्ग से बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। एसआई रामनरेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें