फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान महुअवा कटा के पास से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। बरामद बाइक को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम हाइवे स्थित महुअवा कांटा के पास बने क्रासिंग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आते दिखे, जिन्हें रोकने पर दोनों बाइक सवार बाइक सहित भागने लगे। पुलिस उन्हें पीछाकर पकड़ा और बाइक की जांच की तो बाइक चोरी की निकली। उनके निशानदेही पर पुलिस तीन बाइक बरामद किया है। बाइक चोरों की पहचान विकास सिंह निवासी गुरवलिया बाजार थाना तुर्कपटी, जियाउल हक निवासी लच्छियां खास थाना पटहेरवा के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें