रामकोला। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज से दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। सुफियान शाह (13) तथा जुनैद शाह (12) बीते मंगलवार शाम 4 बजे साइकिल से रामकोला की ओर निकले थे। दोनों बच्चे अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं। परिजन काफी तलाश के बाद रामकोला पुलिस को सूचना दी सूचना दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।