फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल बस की चपेट में आने से दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज के गाजीपुर रामू टोला के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूली बस की चपेट में आने से साइकिल सवार दो छात्र घायल हो गए। वे स्कूल परीक्षा देने जा रहे। मौजूद लोग घायल छात्रों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भटवलिया स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेने गाजीपुर की ओर जा रही थी। गाजीपुर रामू टोला के पास पहुंची थी। तभी साइकिल से स्कूल जा रहे अखिलेश का बेटा रामप्रवेश (12) और नीरज कुमार का बेटा रमेश (13) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने चली गई। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि बस पुलिस कब्जे में है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें