फाजिलनगर। पटहेरवा थाने की पुलिस ने कस्बे में हुई एक चोरी की घटना का खुलासा किया। चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर लिया। साथ ही पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया।
फाजिलनगर कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार को दिन में एक दुकान से मोबाइल फोन व पैसा चोरी हो गया था। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को दिन में कस्बे के छोटे ओवरब्रिज के पास वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को देखकर बाइकसवार दो युवक भागने लगे।
संदेह के आधार पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर बाइक सहित दोनों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फाेन व 1,520 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों ने कस्बे में चोरी की घटना कुबूल की है।