फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। पुलिस ने तिनफेड़िया रेलवे क्रासिंग के पास से एक किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को यह सूचना मिली कि दो लोग पीट्ठू बैग में गांजा रखकर कहीं ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने रेलवे क्रासिंग तिनफेड़िया के समीप पहुंच दोनों को पकड़ लिया और झोले की तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए तस्करों की पहचान दिनेश निवासी तिनफेड़िया थाना तरयासुजान व वीरेन्द्र निवासी बनवरिया थाना तमकुहीराज के रूप में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें