फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाई वोल्टेज करंट से दो बहनें झुलसी, गंभीर

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहंग में सोमवार की सुबह छत पर खेल रहीं दो सगी बहनें ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आ गईं। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोहंग गांव निवासी रामअशीष शर्मा के यहां उनके रिश्तेदार अभिजीत चक्रवर्ती सपरिवार घूमने आए हैं। सुबह उनकी दोनों बेटियां गुंजन (11) व तनीषा (04) छत पर खेल रही थीं। खेलते समय छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आ गईं। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख सुनकर परिजन छत पर गए तो उनकी हालत देख वे शोर मचाने लगे। परिजनों व गांव वालों की सूचना पर बिजली निगम ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद दोनों को परिजन लेकर सीएचसी फाजिलनगर पहुंचे। उनकी हालत देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें