फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर दो मां कोटेश्वरी नगर (प्रेमवलिया) में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के सात महिलाएं घायल हो गई। वहां पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराया और घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर गंभीर मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। मां कोटेश्वरी नगर प्रेमवलिया के टोला लक्ष्मीपुर में शुक्रवार की सुबह एक पक्ष दीवार चलवा रहा था। इसी बात को लेकर दो पक्ष में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष की लक्ष्मी, प्रेमशिला, शकुंतला, कल्पत्ती और दूसरे पक्ष की शिवकली, सिंधु व लालमती केसरी घायल हो गई। मारपीट होने का शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें