पीसीएस में सफल हुए विनय प्रताप राव। संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
नीरज डिप्टी जेलर तो विनय बने नायब तहसीलदार
- जिले के होनहारों ने पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय के पास स्थित खुशीपट्टी निवासी और टेकुआटार क्षेत्र के सिहुलिया मठिया निवासी होनहारों ने पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई है। एक डिप्टी जेलर तो दूसरे का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इनकी सफलता की जानकारी मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा गया है।
खुशीपट्टी निवासी सुधीर दुबे के पुत्र नीरज कुमार दुबे ने पीसीसी परीक्षा उर्त्तीण कर डिप्टी जेलर बने हैं। उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास मिली है। नीरज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में किसान इंटर कॉलेज साखोपार से हाईस्कूल और वर्ष 2010 में उदित नारायण इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा उर्त्तीण कर 2014 में मेरठ से बीटेक की डिग्री हासिल की।
इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। उनका चयन डिप्टी जेलर के रूप में हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के अलावा नाना स्व. महंथ शुक्ल को दी है।
इसी तरह टेकुआटार क्षेत्र के सिहुलिया मठिया निवासी बलिराम राव के पुत्र विनय प्रताप राव ने भी पीसीएस परीक्षा उर्त्तीण कर नायब तहसीलदार बने हैं। उन्हें यह सफलता पहले प्रयास मिला है। उन्होंने बताया कि यह सफलता एक पड़ाव है। आईएएस बनना है, इसके लिए तैयारी जारी रहेगी। उनके सफलता पर गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
सफलता पर नीरज को मिठाई खिलातीं उनकी मां। संवाद।- फोटो : KUSHINAGAR