फाजिलनगर। काफी समय से बदहाल पड़ी फाजिलनगर ब्लाॅक की दो सड़कों का एफडीआर तकनीक से निर्माण होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 20.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएच जोकवा से छहूं जाने वाली लगभग करीब नौ किलोमीटर और चौरा से बदुराव जाने वाली 5.650 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। एनएच-28 से चौहान पट्टी जाने वाली सड़क दो दर्जन गांव के लोगों के लिए ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक जाने का प्रमुख मार्ग है। सड़क खराब होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती। इसका निर्माण कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन कर विरोध जता चुके हैं। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने लोगों के समस्याओं को देखते हुए सड़क का निर्माण के लिए पत्र लिखा था। संज्ञान लेते हुए शासन ने धन आवंटित किया है।