फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पुलिस ने शुक्रवार को पशु क्रूरता व गो वध निवारण अधिनियम के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुमताज पुत्र इद्रीश निवासी सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान व कयामुद्दीन अली पुत्र खलील अली निवासी बसडीला थाना तुर्कपट्टी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय एसआई रणजीत सिंह बघेल, रुपेंद्र पाल सिंह सिपाही साहिल यादव, अश्विनी यादव, रवि प्रकाश सिंह, प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिश्तेदार के घर मिली दो दिन से लापता किशोरी

खड्डा। दो दिन पहले स्कूल जाते समय लापता किशोरी गांव के ही एक व्यक्ति के घर मिल गई है। मां की डांट से नाराज होकर वह चली गई थी। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी आठवीं की छात्रा है। 10 अप्रैल को घर से स्कूल गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। किशोरी मां की की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। शुक्रवार किशोरी एक रिश्तेदार के घर देखी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। मां ने डांट दिया था इसी से नाराज होकर वह रिश्तेदार के घर चली आई थी। अपहरण का केस दर्ज होने से पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण व मजिस्ट्रेट के यहां बयान कराने की कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय का कहना है कि किशोरी गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां थी। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।गैंगस्टर पर हुई कार्रवाई, ट्रक जब्त
विज्ञापन


पटहेरवा। पुलिस ने गो तस्कर के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर आरोपी का ट्रक जब्त कर लिया है। जब्त ट्रक की कीमत 30 लाख बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने गोवध निवारण और पशु क्रूरता के मामले में आरोपी इरसाद अहमद निवासी करीमनगर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरपुर के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसके गो तस्करी से अर्जित संपत्ति को कुर्क करते हुए ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन




इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष के अलावा एसएसआई हरेराम सिंह यादव, एसआई पवन कुमार सिंह, बीरा प्रसाद, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें