गन्ने के खेत में दिखा अजगर ।स्रोत-सोशल मीडिया
मथौली। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में गन्ने के खेत में दो अजगर मिले। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के रहने वाले दिवाकर यादव के खेत में शनिवार की सुबह गन्ने की छिलाई के दौरान दो अजगर दिखाई दिए। अजगर देखकर काम कर रहे मजदूर शोर करते हुए खेत से बाहर निकल गए। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद काम कर रहे मजदूरों ने राहत की सांस ली। संवाद