- 80 लाख रुपये खर्च कर किया जाएगा कायाकल्प
रामकोला। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 व पांच स्थित पोखरों में बायोरेमेडिएशन तकनीक का प्रयोग कर जल को शुद्ध किया जाएगा। इसमें नगर पंचायत प्रशासन 15वें वित्त से 80 लाख रुपये खर्च कर सुंदरीकरण का कार्य कराएगा। ईओ संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पोखरों में बायोरेमेडिएशन तकनीक के लगने से पानी साफ हो जाएगा। इससे पशु-पक्षियों को पीने के लिए शुद्ध पानी भी मिल सकेगा। वहीं, पोखरों से निकलने वाले गीले कचरे को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली से निस्तारित किया जाएगा। इस पहल से न सिर्फ जल स्रोतों का संरक्षण होगा, बल्कि नगर की सुंदरता और स्वच्छता में सुधार होगा।