फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेल के अभाव में दो पेट्रोल पंप सूखे, परेशानी बढ़ी

Tue, 05 May 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप तेल के अभाव में सूखे पड़े हैं। इससे आम लोगों सहित वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को तीन पेट्रोल पंपों में से सिर्फ एक पंप पर तेल उपलब्ध रहा। लोगों ने सभी पंपों पर तेल की आपूर्ति की मांग की है। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, नीरज वर्मा, संतोष गुप्ता आदि ने प्रशासन से तेल की उपलब्धता मुहैया कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि तेल के अभाव में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है,ऐसे में समय की बर्बादी हो रही है। वहीं,दूसरे काम भी ईंधन की किल्लत से प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें