कसया। थाना क्षेत्र के गांव महुई बुजुर्ग में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हाटा ब्लाक में बोरिंग टेक्नीशियन विनोद कुमार (29) निवासी गोरखपुर साहबगंज गांव में भ्रमण करने जा रहे थे। महुई बुजुर्ग में नरकटिया निवासी मोहन (22) की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने विनोद को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।